फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में कार्यों की प्रगति सुधारें ग्राम सचिव: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ अनुपम शुक्ल ने बुधवार को ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों/अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। आगाह किया कि ग्राम पंचायत अधिकारी सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा कराएं। तय समय में कार्य पूरा नहीं होने पर उन्होंने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य के पैतृक गांव शचिपुरम में चल रहे कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नारीपुर प्राथमिक पाठशाला में बिजली का कनेक्शन न होने, नाहरमऊ में दिव्यांग शौचालय न बनने, कुसमौल के टॉयलेट में टाइल्स न लगाए जाने की शिकायतों पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सबसे ज्यादा शिकायत मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव विनोद कुमार सरोज को सीडीओ ने एक सप्ताह की मोहलत देते हुए सुधार करने की चेतावनी दी। ग्राम पंचायत सचिव श्याम सुंदर मौर्य और शैलेंद्र पटेल के क्षेत्र में भी शिकायतों की भरमार रही। सीडीओ ने कहा कि मेड़बंदी, तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर होने चाहिए। प्रत्येक गांव में प्रतिदिन कुछ न कुछ काम होना जरूरी है। वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रधान-सेक्रेट्री ग्रामीणों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कहा कि जो गांव सबसे पहले शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करेगा, उसे विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। बैठक में डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह, डीपीआरओ संतोष कुमार, बीएसए प्रवीण तिवारी, बीईओ रमा पांडेय, बीडीओ वीरभानु सिंह, एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार पांडेय, गुलजार सिंह, अमित गुप्ता, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद सीडीओ शचिपुरम गांव पहुंचे। यहां उन्होंने शचीपुरम का बोर्ड बनवाने, मनरेगा के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण, रहुआ ताल से कब्जा हटवाने और इसके चारों तरफ बांस लगवाने, सामुदायिक शौचालय का निर्माण, जल प्रबंधन कराने का निर्देश दिया। गांव में राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। कई आवास अधूरे होने पर नाराजगी जमाई। उन्होंने कहा कि यह गांव पूर्ण विकसित होना चाहिए। इस मौके पर सचिव अमित कुमार, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, मुकुंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें