फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदुम्न हत्याकांड में मिले अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के खरतापपुर गांव निवासी प्रद्युम्न उपाध्याय की गला रेतकर हत्या की गई थी। शव के पोस्टमार्टम से इसका खुलासा हुआ है। सात जनवरी को जिस दिन प्रद्युम्न घर से गायब हुआ था उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। छानबीन में जुटी पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन

खरतापपुर गांव निवासी रामचंद्र उपाध्याय के पुत्र प्रद्युम्न उपाध्याय (21) सात जनवरी की शाम से गायब हुआ था। उसका शव 16 जनवरी की देर शाम खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव के पास नहर में मिला था। परिजन उसके लापता होने के दूसरे दिन ही पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आशंका जता रहे थे कि प्रद्युम्न का अपहरण कर लिया गया है। उसकी हत्या हो सकती है, लेकिन पुलिस परिजनों की बात को गंभीरता से नहीं ली। उसके लापता होने के एक सप्ताह बाद 16 जनवरी की शाम उसका शव तिसौली गांव के पास नहर में मिला तो सनसनी फैल गई थी।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह बात साफ हो गई है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। प्रद्युम्न शराब की दुकान पर लूट और फायरिंग का आरोपी था। उसके मोबाइल काल डिटेल के सहारे पुलिस उसके कातिल तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अबतक 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे का कहना है कि जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें