फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवास में अवैध कब्जा, 13 सिपाहियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आवास में अवैध कब्जा, 13 सिपाहियों पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। गैर जनपद तबादले के बाद भी लंबे समय से सरकारी आवास खाली न करने पर नगर कोतवाली पुलिस ने 13 पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई इंस्पेक्टर पवन उपाध्याय की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने दी गई तहरीर में कहा है कि कोतवाली परिसर व पुलिस चौकी भंडारी परिसर में बने सरकारी आवास में उप निरीक्षक इंद्र बहादुर सिंह वर्तमान तैनाती प्रतापगढ़, हेड कांस्टेबल सेराज अहमद वर्तमान तैनाती बलिया, इंद्रदेव मिश्रा, ओम प्रकाश पाल, बालेंद्र यादव, कांस्टेबल राज किशोर यादव वर्तमान तैनाती वाराणसी, सीताराम पांडेय वर्तमान तैनाती प्रयागराज, संतोष वर्मा वर्तमान तैनाती मऊ, माया शंकर सिंह वर्तमान तैनाती बलिया, अनिल सिंह वर्तमान तैनाती आजमगढ़, हेड कांस्टेबल रमाशंकर राम वर्तमान तैनाती गाजीपुर, कमलेश यादव वर्तमान तैनाती जीआरपी अकबरपुर, वीरेंद्र यादव वर्तमान तैनाती अयोध्या अनधिकृत रूप से सरकारी आवास में कब्जा किए हुए हैं। जर्जर हो चुके सरकारी आवास खाली करने के लिए बार-बार निर्देशित किए जाने और नोटिस जारी करने के बाद भी आवास खाली नहीं किए। मुकदमा की विवेचना एसआइ गोविंद देव मिश्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें