फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

विज्ञापन
चंदवक के पास सड़क हादसे के बाद मौके पर पड़ी बाइक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
डोभी। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए गाजीपुर जा रहे बाइक सवार तीन सगे भाइयों की तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा चंदवक-औड़िहार मार्ग पर पतरही गांव के पास शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद स्कार्पियो मौके पर छोड़ चालक फरार है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के मई टूड़वापर गांव निवासी बाबूलाल प्रतापगढ़ में फायर ब्रिगेड में तैनात हैं। उनके चार पुत्रों में सबसे छोटा आशीष गौतम (17) गाजीपुर जिले के एक कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। शनिवार को प्रथम पाली में होने वाली परीक्षा के लिए वह बड़े भाई राजेंद्र प्रसाद (36) और तीसरे नंबर के भाई मुकेश कुमार (21) के साथ बाइक से गाजीपुर जा रहा था। बाइक राजेंद्र प्रसाद चला रहा था। तीनों चंदवक-औड़िहार मार्ग पर पतरही बाजार में पहुंचे कि सड़क पर खड़ी गाय को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राजेंद्र और आशीष को मृत घोषित कर दिया। मुकेश की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। वाराणसी से जाते समय मुकेश की भी मौत हो गई। स्कार्पियो को पुलिस कब्जे ले लिया जबकि चालक फरार हो गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें