पुलिस को सिवान में एक स्कॉर्पियो एवं दो मोटरसाइकिल संदिग्ध हालात में खड़े नजर आए। वाहनों की तलाशी लेने पर उसमें से एक हजार रैपर ,150 बारकोड , 536 लीटर अवैध शराब बरामद हुए। पुलिस ने बरामद शराब और मौके पर मौजूद दो बाइक एवं स्कार्पियों को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम राजेश कुमार पटेल उर्फ कलेक्टर निवासी पूरा दयाल थाना मुंगराबादशाहपुर बताया। राजेश ने बताया कि उसके साथ सतीश सरोज निवासी गोवर्धन पुर थाना मुंगराबादशाहपुर तथा वीर बहादुर उर्फ पिंटू सिंह निवासी महमूद पुर थाना बरसठी शामिल रहा।
एएसपी ग्रामीण ने आरोपियों में वीर बहादुर उर्फ पिंटू सिंह को शातिर अपराधी करार देते हुए बताया कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं । वीर बहादुर सिंह उर्फ पिंटू के विरुद्ध मछलीशहर, मड़ियाहूं, सिगरामऊ, बरसठी, सुजानगंज व मुंगराबादशाहपुर थानों में गैंगस्टर, एससी-एसटी, आबकारी एक्ट, जान से मारने की धमकी, लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास, प्राणघातक हमला, धोखाधड़ी, जालसाजी आदि धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं, जो अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया है।