पुलिस ऑपरेशन पाताल लोक के तहत अवैध तरीके से शस्त्र बनाने की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर रही है। रविवार की रात नेवढ़िया और रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो शातिर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।
एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष नेवढ़िया विश्वनाथ प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष रामपुर ओम नारायण सिंह रविवार की रात करीब 12 बजे गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर बदग्राम जवंसीपुर गांव स्थित एक भवन में छापेमारी की। जहां से विशाल सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी भंगेरी थाना रामपुर और गोविन्द दुबे उर्फ रामू पुत्र अवधनारायण दुबे निवासी कोटिगांव थाना रामपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 4 देशी तमंचा 315 बोर व 03 कारतूस 315 बोर व 11 अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचे,एक अर्ध निर्मित पिस्टल वाडी व वाडी पार्ट व उकरण एक लोहे का हथौड़ा,दो पेंचकश , एक प्लास, 07 स्प्रिंग, एक लोहे की छेनी, एक लोहे की आरी व तीन लोहे की ब्लेड, लोहे की पत्ती कटी हुई टुकड़े टुकड़े में 09 व 08 स्क्रू पेंच,04 प्लाई के टुकड़े चाकलेट कलर के, एक गैस सिलेन्डर आदि बरामद किया गया।