पुलिस लाइन में निर्मित बहुउद्देशीय हाल का का उद्घाटन करते मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व आईजी जोन वि?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पुलिस लाइन में बनकर तैयार बहुउद्देशीय हाल का बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन विजय सिंह मीना ने फीता काटकर लोकार्पण किया। लोकार्पण के मौके पर उनके साथ मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल भी मौजूद थे।
इस बहुउद्देशीय हाल का इस्तेमाल सैनिक सम्मेलन, ब्रीफिंग, जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रम के लिए होगा। पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार में विवाह के आदि अवसर पर भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा। अब तक पुलिस लाइन में जब भी सैनिक सम्मेलन या अन्य कोई बड़ा आयोजन होता था तो मैदान में टेंट लगाना पड़ता था। खास तौर से बारिश के दिनों में टेंट में कार्यक्रम होने पर परेशानी होती थी। लोकार्पण के मौके पर आईजी ने कहा कि इस हाल के निर्माण से अब पुलिस लाइन में होने वाले विविध आयोजनों के लिए सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार, एएसपी शहर डॉ संजय कुमार, एएसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ सिटी सुशील सिंह, सीओ सदर नृपेंद्र, प्रतिसार निरीक्षक रजतपाल सिंह राव मौजूद थे।