फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ गए 26 नए कंटेनमेन जोन, कराए गए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 110 हो गई है। मंगलवार को 44 मरीज मिलने के बाद 26 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन इलाकों को सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसके पहले 84 कंटेनमेन जोन थे। बुधवार को मिले 24 मरीजों वाले गांवों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के बाद उन्हें सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के 351 मामले आ चुके हैं। इसमें 24 मामले बुधवार को आए। मंगलवार की शाम तक आए 227 मामलों के आधार पर कंटेनमेंट जोन का निर्धारण किया गया है। उन मरीजों के गांव को ही कंटेनमेन जोन में शामिल किया जा रहा है, जो होम क्वारंटीन में रहे हैं। शेल्टर होम में रहने वाले शख्स के कोरोना से संक्रमित होने पर वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। बुधवार को घोषित सभी 26 नए कंटेनमेन जोन को सील कराकर वहां दवाओं के छिड़काव के लिए बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डोर-टू-डोर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए संबंधित सीएचसी-पीएचसी के माध्यम से टीमों का गठन किया गया है। सीडीओ अनुपम शुक्ल ने बताया कि सैनिटाइजेशन का कार्य ब्लाक कार्यालय के माध्यम से कराया जा रहा है। कंटेनमेन जोन में किसी को भी आवाजाही की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें