फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से आई टीम ने तेंदुए को पकड़ा

Sun, 27 Dec 2015 01:04 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के रामपुर में घर में कैद तेंदुए को शनिवार की दोपहर बाद कानपुर चिडि़या घर से आई टीम ने ट्रेंकोलाइजर से बेहोश करने के बाद पिजड़े में बंद कर दिया।
विज्ञापन


तेंदुए को देखने के लिए जुटी हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। रामपुर गांव में शुक्रवार को तीन लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ दिलीप मौर्य के घर में घुस गया था।

इसके बाद लोगों ने चैनल गेट बंद कर उसे कैद कर लिया। शनिवार को दोपहर बाद कानपुर चिडि़याघर के डॉ. आरके सिंह विशेषज्ञों की टीम के साथ पहुंचे। टीम के सदस्य छत पर चढ़े, लेकिन तेंदुआ दिखा नहीं।
विज्ञापन


इसके बाद जिस कमरे में तेंदुआ था, उसकी दीवार र्की इंट निकालकर बेहोश करने वाली इंजेक्शन की गोली मारी गई, लेकिन तेंदुआ बेहोश नहीं हुआ। तब दूसरी इंजेक्शन की गोली मारी गई।
विज्ञापन


इसके पांच मिनट बाद वह बेहोश हो गया। तब वनकर्मियों ने उसे जाल में कैद करके रामनगर, वाराणसी के वन विभाग से मंगाए गए पिजड़े में बंद कर दिया।

 तेंदुए को डीसीएम से जौनपुर वन विहार परिसर में लाया गया। यहां से उसे कैमूर के रानीपुर जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग की टीम भेजी गई।

इस दौरान वाराणसी वन संरक्षक अशोक दीक्षित, डीएफओ मनोज सोनकर, प्रतापगढ़ के डीएफओ वाईपी शुक्ला, जौनपुर के डीएफओ एपी पाठक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें