फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश अध्यक्ष, रमेश बने महामंत्री

Sun, 27 Dec 2015 01:01 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। राजेश कुमार अध्यक्ष और रमेश कुमार मौर्य महामंत्री चुने गए। शनिवार को सुबह 10 बजे ढाई बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन


 तीन बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। रात 6.30 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के  प्रत्याशी राजेश कुमार 552 वोट पाकर विजेता घोषित किए गए। रमन यादव को 300, महेश यादव को 275, प्रभाकर निषाद को

216, प्रवीण सोनकर को 111, संदीप मिश्र को 108 और पवन प्रजापति को 53 वोट मिले। महामंत्री पद के लिए रमेश कुमार मौर्य 644 वोट पाकर विजेता घोषित किए गए। अजीत यादव को 555 और विशाल मंौर्य 407 वोट मिले। उपाध्यक्ष
विज्ञापन


पद के लिए शनि मौर्या 578 वोट पाकर निर्वाचित घोषित हुए। बृजेश यादव को 525 और आदर्श प्रकाश को 512 वोट मिले। पुस्तकालय मंत्री  पद  के लिए  शुभम सेठ 891 वोट पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। विपिन मौर्य को 723 वोट

मिला। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए हरिश्चंद्र तिवारी चुने गए। उन्हें 238 वोट मिले। 125 वोट पाकर कुलदीप यादव दूसरे स्थान पर रहे। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सुमंत मौर्य और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए अनिल सोनकर चुने

गए। अध्यक्ष और मंत्री दोनों प्रत्याशियों के विजयी होने पर नौजवान छात्र कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। चुनाव को देखते हुए शहर के सभी बस पड़ाव पर सुरक्षा को देखते हुए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। चुनाव अधिकारी

डा. मायानंद उपाध्याय ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य डा. एसपी ओझा, डा. विजय वितारी, डा. अमित सिंह वत्स, डा. जीके द्विवेदी, डा. अलोक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें