फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किशोरियों में वितरित की गई हाइजिन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से गौरीशंकर मंदिर परिसर में मंगलवार को 100 किशोरियों को हाइजीन किट बांटी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डाॅ. मनोज वत्स रहे। उन्होंने कहा कि यह संगठन मानवता की निस्वार्थ सेवा कर रहा है। मानव जीवन को खुशहाल बनाना इस संगठन का मूल उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष डॉ. संदीप पांडेय रहे। डॉ. श्रुति पांडेय ने विभिन्न बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में जागरूक किया। आभार ज्ञापन डॉ. अंजू सिंह तथा संचालन डाॅ. अजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें