सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने के विरोध में सोमवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले भर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे परिसर का चक्रमण किया।
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिक्ता पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में न्यायालय परिसर का भ्रमण किया। यहां हुई सभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि बिना किसी साक्ष्य के कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाकर न्याय का गला घोंटने का काम किया है। पाक सरकार के इस बरबरता पूर्ण कृत्य की घोर निंदा की गई। मांग किया कि कुलभूषण की फांसी की सजा वापस ली जाए। अधिवक्ताओं ने अपनी मांग से संबंधित प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। संचालन मंत्री अनिल कुमार सिंह कप्तान ने किया। इस मौके पर ईश्वर सिंह यादव, घनश्याम प्रसाद ओझा, बरसातू राम, रमेंद्र श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, संजीव सिंह, धनंजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
वहीं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ंने ओलंदगंज में प्रदर्शन कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और नवाज शरीफ का पुतला दहन किया। इस मौके पर विराज ठाकुर, मिशेल सिंह, हर्ष ठाकुर, आशुतोष चौहान, उत्कर्ष सिंह, हिंमाशू, राघवेंद्र, शिवम, नागेश, जयहिंद आदि मौजूद रहे।केराकतः हिंदू युवा वाहिनी ब्लाक अध्यक्ष कृष्णकान्त यादव के नेतृत्व के नेतृत्व में सिहौली चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर पाक का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम अयोध्या प्रसाद को सौंपा।
राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान से सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। राष्ट्र संघ के अदालत में पाकिस्तान के खिलाफ केस दर्ज कराया जाए। पाकिस्तान को मनमानी करने से सख्ती के साथ हिदायत देते हुए उसके हर कदम को रोका जाए। इस मौके पर कृष्णकान्त यादव, नितिन सोनकर, राजू सोनकर, शिवम् उपाध्याय, रितेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, विपिन दीक्षित, किशन कुमार, रजत सिंह, अचल सिंह, संजय सिंह, वेदान्त सिंह, अनुराग सिंह, भीम सिंह, केशव सिंह, ऋ तिक सिंह, अवधेश सोनकर, ऋ तिक सिंह, शक्ति सिंह, कोमल सोनकर आदि मौजूद रहे।