फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दूध उबालते समय निकली चिंगारी से झोपड़ी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के पराहित गांव में सोमवार की रात तिवारीपुर मजरा के एक झोपड़ी में सोमवार की रात आग लगने से नकदी समेत हजारों का सामान जल गया। इससे छप्पर में रखी बाइक भी जल गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अमला प्रसाद(80) बीमार हैं। उनके एक झोपड़ी में दूध गर्म करने के लिए आग जलाई गई थी। जिससे निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा 10 हजार नकद, अनाज और बाइक जल गई। छप्पर के पास बच्चे ही मौजूद थे। छप्पर से धुआं निकलते देख बच्चों ने शोर मचाया गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। धुआं देख सभी लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। छप्पर में शो रहे अमला प्रसाद को किसी तरह बाहर निकाला गया। सूचना पाकर हल्का लेखपाल शालू भारती ने मंगलवार को सुबह मौके पहुंच कर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा नेता अजहर रहमान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें