फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पति को कमरे में बनाया बंधक पुलिस ने मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में शुक्रवार की शाम एक महिला ने अपने पति को कमरे में बंधक बना दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पति को मुक्त कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को चार बजे दंपती के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोसी जुट गए। सूचना पर चौकिया धाम पुलिस पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो महिला ने दरवाजा नहीं खोला। लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह महिला कांस्टेबल के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी के काफी समझाने के बाद महिला ने दरवाजा खोला और उसके पति को बाहर निकाला गया।
पड़ोसियों के मुताबिक महिला पति को किसी बात को लेकर पीट रही थी। जिससे वह चिल्ला रहा था। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े का मामला था। दोनों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें