मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी सास, ससुर और पति को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवाह के चार माह बाद ही विवाहिता ने साड़ी का फंदा लगाकर 12 फरवरी को जान दे दी।
सिकरारा के भभौरी गांव निवासी मनोज कुमार ने पिछले वर्ष 22 नवंबर को अपने बेटी कोमल का विवाह कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर कला गांव निवासी सुभाष के साथ की थी। 12 फरवरी की देर शाम कोमल का घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला था। इससे कोमल की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पिता मनोज कुमार गौतम ने तीनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों फरार चल रहे थे। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के तीनों गांव के पराहित मोड़ से भागने की फिराक में थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।