फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जनम तक साथ निभाने की कसम खाने वालों ने कहा अलविदा, पत्नी की चिता जलती देख...

Thu, 15 Apr 2021 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पत्नी की चिता को आग देने के बाद पर गिरकर पति ने तोड़ा दम 
जौनपुर के मछलीशहर के जीरकपुर गांव का मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में  सात जनम तक साथ निभाने की कस्में खाने वाले एक दंपती ने दुनिया से एकसाथ अलविदा कह दिया। आंखों के सामने पत्नी के शव को चिता पर जलता देख ऐसा सदमा लगा कि पति भी चिता की बुझी आग पर ही गिर पड़ा। लोग जब तक कुछ समझ पाते, उसके प्राण पखेरु उड़ गए थे। मामला मछलीशहर कोतवाली के जीरकपुर गांव का है। बुजुर्ग दंपती की यह मौत क्षेत्र में चर्चा में है। 

विज्ञापन


जीरकपुर गांव निवासी राजबहादुर विश्वकर्मा (65) की पत्नी विद्या देवी (60) का मंगलवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। मुंबई में रह रहे पुत्र राजीव के घर लौटने पर परिजन बुधवार की देर शाम अंतिम संस्कार के लिए शव जौनपुर शहर के रामघाट ले आए। चिता में अग्नि देने के बाद पति वहीं पास में बैठ गया। 

वह एकटक पत्नी के जलते शव को निहारते रहे। जब चिता लगभग जल चुकी थी, तब उसे ठंडा करने के लिए जैसे ही राजबहादुर उठे, वह चिता के पास ही गश खाकर गिर पड़े। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन गांव आए और फिर गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया। चंद घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से गांव में जहां शोक छाया है, वहीं तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें