फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. आंबेडकर ने पिछडों को दिलाया न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर/बदलापुर। जंगी पीजी कॉलेज असबरनपुर में देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रबंधक तूफानी सरोज, प्राचार्य डॉ. मीताराम पाल आदि ने बाबा साहेब को याद किया। प्रबंधक ने उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अवधनाथ पाल, ओम प्रकाश यादव, दिनेश दुबे, डॉ. सूबेदार वर्मा, डॉ. अंजुलता श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश यादव, विनोद यादव, ज्ञानप्रकाश यादव, दिलीप कुमार, नीलम, सविता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया। बदलापुर के आंबेडकर तिराहा पर राष्ट्र उदय पार्टी के प्रवक्ता शेफर्ड उमाशंकर पाल ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। कार्यक्रम में यशवंत गौतम, आदित्य कुमार मुन्ना, सोनू सिद्धार्थ, सूरज, नितेश राघव, फूलचंद, अनिकेत, रावेश, सोनू, अर्जुन आदि मौजूद रहे। मुफ्तीगंज: क्षेत्र के सत्यम पब्लिक स्कूल नरेंद्रपुर में मां सीता फाउंडेशन के संस्थापक पवन कुमार विश्वकर्मा ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रमेश त्यागी, वसीम अहमद, श्रवण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने किया। मूल निवासी संघ की ओर से शहर के नईगंज में प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश गौतम की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इसमें छोटेलाल, सुरेश चंद्र, विवेक यादव, डॉ. एसएन, पंकज, लक्ष्मण राम, एसएन सोनिया, दिलीप कुमार, रामसमुझ, छेदीलाल आदि मौजूद रहे। डॉ. बीआर आंबेडकर पुस्तकालय एवं सामाजिक स मिति की ओर से दीवानी न्यायालय तिराहा के पास मनराज बौध की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस मौके पर हीरालाल सोनिया, धीरेंद्र पटेल, पारस नाथ, लालजी प्रसाद, आरपी सोनकर, पल्टूराम ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कुंवरपुर में बनारसी लाल व सुरेंद्र बहादुर के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। यहां 1980 से कार्यक्रम लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें