फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयचंदपुर में रहस्यमय स्थिति में नवनीत पांडेय नामक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बीमारी से मौत की बात कहकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बिंद कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नवनीत अपने नाना विजय नारायण दुबे के यहां मां और पत्नी के साथ रहता था। पत्नी अनुष्का पांडेय बेटी का इलाज कराने के लिए सप्ताह भर पहले दिल्ली गई थी। विजय नारायण दुबे ने नवनीत को अपना वारिस बना दिया था। इसके बाद से घर में विवाद चल रहा था। तीन महीने पहले विजयनारायण दुबे का देहांत हो गया। वहीं, सोमवार को नवनीत की मौत की खबर किसी ने अनुष्का को फोन पर दी। अनुष्का ने सूचना अपने मायके वालों को दी। मायके वाले जब तक पहुंचते तबतक मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया। दिल्ली से आने पर अनुष्का गुरुवार को परिजनों के साथ केराकत कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। परिजन जहां आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं पत्नी नवनीत की हत्या किए जाने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें