पति की तेरहवीं के दिन पत्नी ने भी तोड़ा दम
खुटहन। क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी एक महिला अपने पति की मौत का सदमा नहीं झेल सकी। तेरहवीं के दिन ही उनसे प्राण त्याग दिया। शव का अंतिम संस्कार गांव के पिलकिछा घाट पर कर दिया गया। गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बजरंगबली उपाध्याय गुड्डू के पिता रवीन्द्र नाथ उपाध्याय का गत 27 जनवरी को निधन हो गया था। सदमे के चलते उनकी माता सावित्री देवी (80) तब से ही अस्वस्थ चल रही थी। शुक्रवार की शाम उनके घर तेरहवीं का भोज चल रहा था। इसी दौरान उनकी हालत और बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।