फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं सके पति व पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां निवासी पुत्तन चौहान का पत्नी नगीना देवी से हमेशा के लिए साथ छूट गया है। लाकडाउन के कारण वह और उसका पुत्र मुंबई में हैं। दोनों अंतिम विदाई नहीं दे पाए। नगीना देवी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उसके पड़ोसियों ने गोमती नदी के रामघाट पर किया।
विज्ञापन

मेहरावां गांव निवासिनी नगीना देवी (50) की गुरुवार की रात में वाराणसी के टामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके पति सहित दो पुत्र रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं।इधर कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फंसे हुए हैं।पत्नी की मौत की खबर पर लाक डाउन के कारण उसका पति व दो पुत्र नहीं आ पाये। जिसके बाद उनके पड़ोसियों ने मृत नगीना देवी का अंतिम संस्कार किया।शव यात्रा में सोसल डिस्टेंसिंग व लाक डाउन के चलते गांव से कोइ नहीं जा सका। उसकी दोनों पुत्रियों की रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी की मौत के गम में पति और दोनों पुत्रों की मुंबई में रो -रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें