जौनपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से आग लगने से 13 विस्वा और 100 बोझ गेहूं जल गया। काफी मशक्कत के बाद जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाए, तब तक गेहूं जलकर राख हो गया था। इस दौरान पराहित गांव में 13 विस्वा और एकरामगंज टरिया में 100 बोझ गेहूं जल गया है।
मछलीशहर- कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव निवासी पूर्णमासी के 13 विस्वा गेहूं की फसल काटने के बाद बोझ बांधकर खेत में रखी गई थी।बुधवार को देर रात अचानक खेत में आग की लौ उठने लगी। जिसे देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करना शुरु कर दिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाया, तब तक गेहूं जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद राजस्व कर्मी मौके पर जाकर क्षति का आंकलन कर रहे हैं।गौराबादशाहपुर- थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव के एकराम गंज टड़िया में गेहू की मड़ाई के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। लोगों ने आग की सुचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक ट्रैक्टर की ट्राली सहित करीब 100 बोझ गेंहू जल कर स्वाहा हो गए। चोरसंड गांव निवासी कमाल अहमद के खेत में गुरुवार की दोपहर गांव के ही रामहित मौर्या के ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई हो रही थी। अचानक ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से आग लग गयी। हवा चलने के कारण 100 बोझ गेहूं और पास खड़े कमाल अहमद ट्रैक्टर का ट्राली भी जल गया ।