फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सौ साल पुराने रास्ते का विवाद सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह की ओर से पब्लिक इंटर कॉलेज रोड से जाने वाले मार्ग को लेकर 100 वर्षों से चला आ रहा विवाद सुलझ गया। विवाद वर्षों से दो पक्षों के बीच तनातनी और असुविधा का कारण बना हुआ था। तहसीलदार महेंद्र प्रताप की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, इसके फलस्वरूप अब इस रास्ते पर 10 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई है। यह निर्माण दोनों पक्षों के लोगों के आवागमन को आसान बनाएगा। क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम करेगा। स्थानीय लोगों ने पहल की सराहना की और प्रशासन को धन्यवाद दिया कि एक लंबे समय से चले आ रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सका। इस बाबत तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह विवाद वर्षों पुराना था जिसको मौके पर जाकर दोनों पक्षों की सहमति से रास्ता निर्माण कराकर विवाद समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें