फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ वर्ष पुराना डाक बंगला हुआ जर्जर

Mon, 13 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मछलीशहर तहसील परिसर में अंग्रेजों के जमाने का डाक बंगला हो चुका है खंडहर।
विज्ञापन
तहसील परिसर में स्थित सौ वर्ष  पुराना डाक बंगला जर्जर हो चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिले की पहली महिला जिलाधिकारी नीरा यादव की यादों को समेटे यह आशियाना अब कुछ दिनों का ही मेहमान है।    सौ वर्ष पूर्व जब अंग्रेजी हुक्मरानों ने तहसील की बिल्ंिडग बनवाई थी तब अधिकारियों और रसूखदारो के लिए आलीशान डाक बंगला भी बनवाया था। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जब फूलपुर, मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा था तब उनके प्रचार में मछलीशहर आई उनकी बेटी इंदिरा ने एक रात इसी में 
विज्ञापन

  गुजारी थी। पुुराने कांग्रेसी बताते हैं कि तब आनन फानन में इसमें छत पर हाथ से चलाये जाने वाला पंखा लगवाया गया था। सई नदी में आयी भीषण बाढ़ का जायजा लेने जब उस समय की जिलाधिकारी नीरा यादव आयीं थी तब वो भी इसी में रुकी थीं।     तहसील के बुजुर्ग अधिवक्ता बताते हैं कि 1977 तक इसका छिटपुट इस्तेमाल होता रहा बाद में खराब स्थित के कारण इसका प्रयोग बंद हो गया। दो मंजिला इस इमारत को अगर प्रशासन इस बरसात से पहले स्वयं नही गिरवा देता है तो यह खंडहर हो चुकी इमारत स्वयं गिर जाएगा और हादसा भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें