फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब तक लुटते रहेंगे व्यापारी

Thu, 25 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ दिनदहाड़े हो रही लूट से नाराज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानियां के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर पत्रक सौंपा। चेतावनी दी कि यदि लुटेरों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंग्रे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानियां ने कहा कि जनपद में ताबड़तोड़ व्यापारियों से दिनदहाड़े लूट की घटनाएं हो रही है। लुटेरों को पुलिस व कानून का जरा भी भय नहीं रह गया है।

इसका उदहरण रविवार को मुगराबादशाहपुर में दिनदहाड़े हुई 20 लाख रुपए की लूट है। 24 घंटा लूट हुए हुआ नहीं था कि सोमवार को शाहगंज में 25 लाख रुपए की लूट हो गई।
विज्ञापन


जिसको लेकर व्यापारियों में भय व्याप्त है। व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने लूट की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने और इसमें शामिल लुटरों को पकड़ने की मांग की है।

पत्रक देने वालों में राजनाथ गुप्ता, यशपाल गुप्ता, दिनेश सेठ, सुभाषचंद्र अग्रहरि, संजय सेठ, आशीष चौरसिया, संतोष सोंथालिया, संजीव साहू, विजय अग्रहरि, अशोक बैंकर, संतोष गुप्ता आदि रहे।

वहीं जायसवाल समाज सेवा समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष इंजीनियर विजय जायसवाल के आवास पर हुई। जिसमें व्यापारियों से हो रहे लूट की घटना पर चिंता प्रकट करते हुए लुटेरों को  गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में ओमप्रकाश जायसवाल, अनिल जायसवाल, रमेश जायसवाल, कृष्णकुमार जायसवाल, ध्रुव कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें