फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वीडियो कॉल कर जाना हाल, कहा घर आजा परदेसी वोट करना है

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनोखी पहल की है। उन्होंने जिले के बाहर रह रहे परदेसियों को वीडियो कॉल कर पहले उनका हालचाल जाना और फिर कहा कि घर आजा परदेसी वोट करना है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए के लिए जिला प्रशासन पुरजोर कोशिश कर रहा है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं को अलग-अलग तरीकों से जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को भी अनोखी पहल की गई। वीडियो कॉल के जरिए जनपद से दूसरे शहर गए श्रमिकों व अन्य लोगों से बातचीत कर तथा आमंत्रण पत्र जारी कर इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी परदेसियों से कहा कि मतदान दिवस पर अपने शहर और गांव आकर मतदान जरूर करें। इस क्रम में उन्होंने दिल्ली रह रहे राजेपुर सरायख्वाजा निवासी ज्ञान कुमार, ग्रेटर नोएडा रह रहे अजमेरी मोहल्ला निवासी मुफ्ती जाफर रजा व अलीगढ़ रह रहे उर्दू बाजार निवासी डाॅ. दीपक वर्मा से बात कही। साथ ही अन्य अधिकारियों को भी ऐसे लोगों से बातचीत कर उन्हें 25 मई को वोट डालने के लिए घर बुलाने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को जिम्मेदारी दी कि घर घर जाकर लोगों से मिलें और उनके परिवार के जो मतदाता रोजीरोटी, शिक्षा व अन्य कारण से बाहर दूसरे शहरों में रह रहे हैं, उनके नंबर पर आमंत्रण पत्र भेजें। व्हाट्सएप पर वीडियो काल भी करें। उन्होंने बताया कि जिले से बड़े शहरों को गए श्रमिकों के लिए ‘घर आजा परदेसी’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत श्रमिकों से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए घर वापस आने की अपील की जा रही है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. गोरखनाथ पटेल, जिला क्रीडा अधिकारी अतुल्य सिन्हा, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, ईडीएम प्रतीक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें