फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान ढहा, मलबे में दबकर पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

Sat, 23 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
खेतासराय के महरौड़ा गांव में दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग।
विज्ञापन
खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव में गुरुवार की रात कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ढिठौली गांव में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। महरौड़ा गांव निवासी राम अवध बिंद गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक मकान की एक दीवार ढह गई।

मलबे में रामअवध समेत परिवार के  चार सदस्य मलबे में दब गए। रात के सन्नाटे में तेज आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। राम अवध (35) और उनकी  पुत्री सोमल (5) की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उसकी पत्नी रीता (32) और बेटी कोमल (7) घायल हो गई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना पर रात में ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और  राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ढिठौली गांव में निवासी विजई शर्मा की पत्नी विद्यावती देवी (47) शुक्रवार को दोपहर अपने छप्पर में सो रही रही। तभी मिट्टी की दीवार भरभराकर चारपाई पर गिर गई और विद्यावती मलबे में दब गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें