फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

230 लोकतंत्र सेनानियों की खंगाली जाएगी कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पेंशनधारक 230 लोकतंत्र सेनानियों की कुंडली खंगाली जाएगी। इस संबंध में एसपी और सभी एसडीएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में 230 लोकतंत्र सेनानी हैं, जिन्हें शासन द्वारा हर माह पेंशन दी जाती है। बरेली, मुजफ्फरपुर, शामली, गाजीपुर, झांसी, हाथरस, बस्ती, बहराइच, मेरठ और शहारनपुर जिले को छोड़कर सभी जिलों के लोकतंत्र सेनानियों का सत्यापन कराया जाना है। इसके लिए जौनपुर में भी पत्र आया था। जिसके मुताबिक सभी लोकतंत्र सेनानियों का पुन: सत्यापन कराया जाना था। उनकी पात्रता की जांच कराया जाना था। इसके अलावा सत्यापन के दौरान यह भी देखा जाना था कि कहीं किसी लोकतंत्र सेनानी के ऊपर आपराधिक मामले तो नहीं हैं। हालांकि किसी कारण यह सत्यापन कार्य पूरा नहीं हो सका था। जिसके बाद इस सत्यापन को पुन: कराने के लिए के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी राज कुमार द्विवेदी ने एसपी और सभी उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। जिसके मुताबिक सभी लोकतंत्र सेनानियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जानी है। साथ ही यह भी पता करके रिपोर्ट देनी हैं कि किस-किस लोकतंत्र सेनानी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

.....
सभी लोकतंत्र सेनानियों का सत्यापन कराया जाना है। पता लगाया जाएगा कि कहीं किसी लोकतंत्र सेनानी के खिलाफ आपराधिक मामले तो दर्ज नहीं हैं। इसके लिए एसपी और सभी एसडीएम को पत्र भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर शासन को प्रेषित की जाएगी। - राज कुमार द्विवेदी,मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें