फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मास्टर्स एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले 22 खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
पदक के साथ यूपी स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के खिलाड़ियों।
विज्ञापन
जौनपुर। 34वीं यूपी स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले 22 खिलाड़ियों को रिवर यू क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
विज्ञापन

समारोह में वरिष्ठ सर्जन डॉ. केपी यादव, आईएमए जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. आरपी यादव, डॉ. बीके यादव और कांग्रेस नेता एवं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षक विकेश उपाध्याय ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 100 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, पोल वॉल्ट, ट्रिपल जंप, हर्डल रेस, रिले रेस और पैदल चाल सहित विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। सम्मानित खिलाड़ियों में धर्मेश कुमार, संदीप सिंह, सुनीता सिंह, संतोष यादव, जिलाजीत यादव, हीरालाल, लाल बहादुर बिंद, आलोक यादव, शनि सिंह, धर्मेंद्र यादव, बबलू गौतम, रतन चंद, अमर बहादुर, कमलेश यादव, बांके लाल प्रजापति, राहुल यादव, अर्चना कुमारी, सुमन, सुनील यादव, दुर्गेश यादव, अभिषेक झा और अजीत यादव शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि खेलों में सफलता के लिए उम्र बाधा नहीं होती। मास्टर्स एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का प्रदर्शन साबित करता है कि लगन और मेहनत से किसी भी उम्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा सकता है। कार्यक्रम में रवि यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, रंगबहादुर यादव, ओम प्रकाश यादव, रामकृष्ण यादव, राजेश यादव, उमाशंकर यादव, राजेश सिंह, परवेज अंसारी, रानू सिंह, शशि भूषण यादव, जनार्दन यादव और शिव सहाय यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें