फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रावण ने साधु का वेश धर किया सीता हरण

विज्ञापन
सारी जहांगीर पट्टी में आयोजित रामलीला के दौरान मंचित रावण दरबार का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
सुइथाकलां। सारी जहांगीर पट्टी स्थित श्री बजरंग रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में बीती रात रावण दरबार और सीता हरण प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों की जीवंत अदाकारी ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। मंचन में स्वर्ण मृग बने मारीच के पीछे श्रीराम और लक्ष्मण के कुटिया से दूर जाने के बाद रावण साधु का वेश धारण कर पंचवटी पहुंचता है। भिक्षा मांगने के बहाने माता सीता को लक्ष्मण रेखा पार कराकर उनका हरण करता है। रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार ने बुलंद संवादों, कुटिल मुस्कान और प्रभावशाली हाव-भाव से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं, माता सीता के विलाप और जटायु वध के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान ग्राम प्रधान राम सकल वर्मा, प्रदीप तिवारी, अंकित अग्रहरि, विवेक तिवारी, अविनाश तिवारी, कुलदीप वर्मा, अतुल कुमार, सूर्यभान यादव, इंद्रपति वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें