फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण में सहयोग के लिए 50 लोगों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नियमित टीकाकरण में सहयोग करने वाले लोगों के लिए बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय अभिमुखीकरण का आयोजन हुआ। इसमें टीकाकरण से वंचित बच्चों के अभिभावकों को समझाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग देने वाले 50 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने भ्रांतियों को दूर कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग करने वालों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से पोलियो का उन्मूलन हो गया है। ऐसे ही हेपेटाइटिस का टीका लगा जाए, तो बच्चे की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हो जाए। सीडीओ साईं तेजा सीलम ने कहा कि कोई भी बड़ा लक्ष्य बिना समाज के हर लोगों को साथ लिए पूरा नहीं किया जा सकता है।
यूनीसेफ के रीजनल कोआर्डिनेशन प्रदीप विश्वकर्मा ने कोविड पर विजय पाने में टीकाकरण को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम डॉ. कमर अब्बास, डॉ. संजय उपाध्याय, सेराज अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन गुरदीप कौर और बलवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ साईं तेजा सीलम, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, उपजिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीके सिंह, संयुक्त राष्ट्र बाल आपातकोष (यूनीसेफ) के रीजनल समन्वयक प्रदीप विश्वकर्मा, जिला मोबलाइजेशन समन्वयक गुरदीप कौर और बलवंत सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें