गांधी पार्क में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में शहीद ज?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अमृत महोत्सव के अंतर्गत 5 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने खरका तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा की साफ सफ़ाई की। देख-रेख के लिए इस चौराहे को गोद लिया गया। कैडेटों ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद जिलाजीत यादव की पत्नी पूनम देवी को पुष्प व भेंट देकर सम्मानित किया। कहा कि एनसीसी कैडेट का कार्य सराहनीय है। देश के सभी शहीदों के परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। जवानों की बदौलत हमारा देश सुरक्षित है। लिहाजा उनके और परिवार के सम्मान की परंपराएं आगे भी बढ़ती रहनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल आरएस मोनी ने भी कैडेटों को देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों को अच्छे से करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार सिंह, नायब सूबेदार तरसीन कुमार, हवलदार बलजीत सिंह, हवलदार बालक नाथ, नायक अर्जुन सिंह, शहीद के पिता कामता प्रसाद यादव, पूजा यादव आदि मौजूद रहे।