कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा के हाथों से छात्र छात्राओं को मिले टैबलेट व चेक के सा
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। यूपी बोर्ड और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 2020 में अव्वल आए 23 मेधावियों को सोमवार को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इन्हें शासन से मिले एक-एक टैबलेट और 21-21 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2020 के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। साथ ही बारी-बारी परिचय प्राप्त करते हुए उनसे संवाद किया गया। साथ ही उनका मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि छात्र अपना लक्ष्य बनाएं और उसे पूरा करने की कोशिश करें। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि जिले के वर्ष 2020 के हाई स्कूल के 10 छात्र एवं इंटरमीडिएट के 13 छात्र/छात्राओं को चयनित किया गया था। जिन्हें 21-21 रुपये का चेक एवं टैबलेट वितरित किया गया गया। इस अवसर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।