फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों का किया सम्मान

Thu, 31 Mar 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बच्चे को सम्मानित करते अतिथि।
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को विद्यालय उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और पूरे साल अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों का भी उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं विकास खंड के सोइथा प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित समारोह में डायट के प्रवक्ता डा. रवींद्रनाथ यादव ने मेधावियों को सम्मानित किया। परीक्षा पास कर अगली कक्षा में प्रवेश करने वाले छात्रों को परीक्षा परिणाम भी सौंपा गया। यहां एबीआरसी सेवालाल पटेल, प्रधानाध्यापिका कंचन पटेल, रंजीता त्रिपाठी, प्रियंका, सौम्या सिंह  आदि मौजूद थीं। मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मुर्तजाबाद में विद्यालय उत्सव का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव ने बताया कि विद्दालय में बच्चों को के लिए सरकार द्वारा अच्छी व्यवस्था दी है।  अध्यक्षता शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामदुलार यादव ने की। संचालन जगजीवन राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें