Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में होम्योपैथिक चिकित्सक को हिस्ट्रीशीटर ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चिकित्सक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन में जुट गई।
जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक को गांव का निवासी और थाने के हिस्ट्रीशीटर ने गोली मार दिया। गोली पेट से छूते हुए निकल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल चिकित्सक को इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी मे भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मोलनापुर गांव निवासी राज सिंह चौहान (52) वर्ष होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। उनकी डिस्पेंसरी गोधना बाजार में हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12.15 बजे वह अपने घर पर थे, तभी गांव का ही मीरगंज थाने का हिस्टीशीटर करन मौके पर पहुंचा। कुछ बातचीत करने के बाद निशाना बनाकर फायर कर भाग गया। गनीमत रही की गोली राज सिंह को छूती हुई निकल गई।
गोली चलने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल ने बताया कि सूचना मिलते ही दस मिनट में ही मौके पुलिस पहुंची। घायल राज सिंह चौहान को इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मोलनापुर गांव निवासी करन चौहान थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में उसने गांव के ही राज सिंह चौहान पर गोली चलाया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है।