फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन 

Sun, 07 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर नगर में पदयात्रा करने के बाद कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते होमगार्डस्।
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार के छठवें दिन शनिवार को भंडारी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकालकर होमगार्र्र्र्र्ड्स शहर का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।  राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट में सभा को संबोधित करते हुए होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेषमणि यादव ने कहा कि एसोसिएशन 2009 से डयूटी बढ़ाने की मांग कर रहा है। लेकिन होमगार्ड्स मुख्यालय इस मामले में चुप्पी साधे बैठा हुआ है।

उन्होंने कहा कि जवानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जवान भुखमरी के कगार पर आ गए है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि होमगार्डो को मानदेय एक मजदूर के बराबर भी नहीं मिल पा रही है। एक साल में तीन से चार माह ही काम मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मांगों के पुरा होने तक डयूटी का बहिष्कार जारी रहेगा। इनकी मांगों में शत प्रतिशत डयूटी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन, रिटायर्डमेंट एवं आकस्मिक मौत पर जवानों के परिवारों को बीस लाख की सहायता, पीएफ कटौती करने, शासनादेश के तहत समान ड्यूटी का अवसर दिया जाए। आठ अगस्त को जीपीओ पार्क में पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर रामधनी, महेंद्र गौतम, अनिल राय, विनय मौर्या, महेंद्र प्रसाद यादव, अरविंद मौर्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें