होली में रेडीमेड गुझिया की मांग बढ़ गई है। घर बनाने के झंझट से छुटकारा पाने के लिए तमाम लोग बाजार से बनी-बनाई गुझिया खरीदकर होली का आनंद उठाने की फिराक में हैं।
हालांकि इस गुझिया में घर वाली बात नहीं। रंगों के पर्व होली पर गुझिया का खास महत्व होता है। सनातन परंपरा में होली के दिन घर-घर बनाई जाने वाली गुझिया का स्थान अब बनी बनाई गुझिया ने भी लेना शुरू कर दिया है।
इस होली भी गुझिया का बाजार चटख होने लगा है। त्योहार की आपाधापी में मशरूफ लोगों के लिए बाजार में गुझिया उपलब्ध है। हालांकि गुझिया पर महंगाई की मार भी पड़ी है।
बाजार में खोवा और मेवा से बनी गुझिया 300 रुपये प्रति बिक रही है। सूजी और खोवा वाली स्वादिष्ट गुझिया 220 रुपये प्रति किलो है।