होली पर स्कूल बंद होने पर शुक्रवार को जनक कुमारी स्कूल में एक दूसरे को गुलालं लगाती छात्राएं।
- फोटो : jounpur
होली को लेकर शुक्रवार से स्कूल कालेज बंद हो गए। स्कूल की छुट्टी होते ही छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाए। इस मामले में शिक्षक भी पीछे नही रहे। उन्होंने भी होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी। जनक कुमारी स्कूल हुसैनाबाद में शुक्रवार को छात्र प्रवेश पत्र लेने आए थे और साथ में अबीर गुलाल भी। प्रवेश पत्र लेने के बाद छात्र छात्राओं ने ग्रूप बनाकर एक दूसरे को खूब अबीर गुलाल लगाए और होली की बधाई दी। इसी तरह पूविवि में होली पर हास्टल बंद होने पर छात्रों ने एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाए। वहीं, शिक्षक और कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी।
उधर, सतहरिया के कमालपुर स्थित प्रकाश चन्द एकेडमी प्राथमिक विधालय में नन्हें-मुन्नों ने होली खेलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने बच्चों के साथ होली खेल कर उनमें उत्साह को बढ़ाया। प्रधानाचार्य नीलम पाण्डेय ने बच्चों को केमिकल युक्त रंगों को खेलने से मना किया। उससे होने वाले नुकसान को बताया। प्रबंधक सुषमा पांडेय ने होली पर्व पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।