फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: होली पर बरसे खुशियों के रंग, मन-मयूर झंकृत

विज्ञापन
चाहरसू में होली खेलते लोग। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। शहर सहित पूरे जनपद में रंग, अबीर गुलाल का त्योहार होली बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान लोगों ने रंग के साथ-साथ कपड़ा फाड़ होली भी खेली। वही, दोपहर बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और घरों में बने विशेष पकवानों व गुझिया का आनंद लिए। सुबह से ही बच्चे रंग बिरंगी पिचकारियों से एक दूसरे पर रंग छोड़कर खुश हो रहे थे। युवा भी एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली मनाए तथा डीजे, ढोल, ताशा की धुन पर थिरकते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। घर के बड़े-बूढ़ों को अबीर लगाकर पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। नगर के हनुमान घाट पर शाम को आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। गोमती नदी में नाव की सैर का भी लोगों ने आनंद लिया। त्योहार में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय रही।
विज्ञापन

रामपुर: क्षेत्र में रंगों का महापर्व होली पारंपरिक श्रद्धा और भारी उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही युवाओं और बच्चों की टोलियां सड़कों पर निकल पड़ी। होली है के उद्घोष के साथ चारों ओर उल्लास का माहौल रहा। शाम को जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिंगरामऊ: स्थानीय रियासत में होली परंपरागत ढंग से मनाई गई। हवेली में राजा साहब कुंवर जय सिंह (जय बाबा), कुंवर मृगेंद्र सिंह (शिव बाबा), कुंवर अक्षय कीर्ति सिंह रंग और अबीर से सराबोर दिखे। स्थानीय बाजार वासियों का जमावड़ा था। लोग डीजे, ताशा, ढोल, मंजीरा की धुन पर थिरक रहे थे और रंग अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। बरसठी : जहां एक ओर बुजुर्गों ने फाग गीत गाकर और अबीर-गुलाल लगाकर पुरानी परंपरा निभाई, वहीं बच्चों और युवाओं ने डीजे, रंग-बिरंगी पिचकारियों और नए अंदाज में होली खेलकर पर्व को खास बना दिया। बच्चों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। मड़ियाहूं: नगर के बाड़ा तिराहा, वाराणसी रोड और गोला बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए होली का आनंद लिया। होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर व प्रमुख बाजारों में पुलिस लगातार चक्रमण करती रही और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर में होली पर्व को लोगों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक से मनाया। ध्वनि प्रसारण यंत्रों द्वारा देर शाम तक मिश्रित गीतों में होली गीत, धार्मिक गीत व पुरानी गीतों की धूम मची रही। एक दूसरे पर रंग व अबीर गुलाल उड़ा कर लोगों ने खूब आनंद उठाया।

चाहरसू में होली खेलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें