जौनपुर। हिंदू युवा वाहिनी की इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का कड़ा विरोध किया। संगठन ने मो. सलीम का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के नारे लगाए और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मो. सलीम की गर्दन काटने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की गई।
जिला प्रशासन को सौंपे गए पत्र में बताया गया कि बिहार निवासी मौलाना अब्दुल्ला सलीम नामक व्यक्ति कथित तौर पर सांप्रदायिक विचारधारा से ग्रसित है। आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की है। जिलाध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल मुख्यमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विद्वेष फैलाने का भी कार्य करती हैं। उन्होंने घोषणा की कि जो व्यक्ति मो. सलीम की गर्दन काटकर लाएगा, उसे हिंदू युवा वाहिनी की ओर से 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। संगठन ने पुलिस प्रशासन से सामाजिक समरसता को खतरे में डालने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का आग्रह किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।