फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : एक्शन मोड में यूपी पुलिस, पशुतस्करों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, हर थाने के टॉप 10 निशाने पर

Thu, 22 May 2025 01:02 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 चंदवक थाना क्षेत्र में हुईं घटनाओं के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। 29 थानों पर 446 पशुतस्कर चिह्नित कर लिए गए हैं और कार्रवाई के लिए 10 टीमों का गठन हो चुका है। बता दें कि हर थाने के टॉप 10 तस्कर निशाने पर हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालपुर और चंदवक में हुई घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने कमर कस ली है। जिले के 29 थानों पर चिह्नित 446 पशुतस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपनायेगी। सभी थानों से टॉप 10 पशुतस्कर पुलिस के टारगेट पर हैं। इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही इन पर कार्रवाई होगी। इसके लिए 10 टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


जिले में पशु तस्करों का आतंक बढ़ गया है। हौसले इतने बुलंद हैं कि ये अब पुलिसकर्मियों को ही अपना निशाना बना रहे हैं। हाल ही में जलालपुर और चंदवक थाना क्षेत्र में हुई घटना इसका प्रमाण हैं। हालांकि पुलिस इनके हौसले तोड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई में जुटी है। पशुतस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जौनपुर पुलिस ने 10 टीमें बनाई हैं।

ये टीमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में काम करेंगी। पुलिस के अनुसार जिले भर में कुल 446 पशु तस्कर चिह्नित किये गए हैं। इन सभी के पुराने आपराधिक इतिहास और वर्तमान में सक्रियता को देखते हुए हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों और प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

तस्करों ने पांच पुलिसकार्मियों को बनाया निशाना

जिले में पशुतस्करों ने बीते सप्ताह तीन दिन के अंतराल पर पांच पुलिसकार्मियों को निशाना बनाया। इसमें जलालापुर थाना अंतर्गत पराऊगंज चौकी इंचार्ज एसआई प्रतिमा सिंह और तीन सिपाहियों को गंभीर रूप से घायल किया। वहीं चंदवक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की पिकअप से कुचल कर हत्या कर दी।

तीन दिनों में 22 पशु तस्करों पर कार्रवाई, 1 की मौत 21 गिरफ्तार

चंदवक में शनिवार को हेड कांस्टेबल दुर्गेश की हत्या के बाद पुलिस ने रविवार की भोर से लेकर मंगलवार की रात तक 22 पशु तस्करों पर कार्रवाई की है। इसमें तीन पर रविवार की भोर में कार्रवाई हुई। इसमें एक की मौत हो गई और दो मुठभेड़ में घायल हुए थे।

इसके बाद सोमवार की भोर में बक्शा और तेजी बाजार की संयुक्त मुठभेड़ में दो पशुतस्कर गिरफ्तार हुए। उसी दिन जलालपुर पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया। सोमवार को ही शाहगंज पुलिस ने भी 14 पशु तस्करों का चालान किया। मंगलवार को शाहगंज में एक और सिरकोनी में एक गिरफ्तार किया गया। वहीं एक फरार हो गया।

पशुतस्कारों की खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। सभी की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। - डॉ कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें