मीरगंज। एक गांव के प्रधान पुत्र से पांच हजार की रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर को मीरगंज पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव 18 सितंबर ने मुखबिर की सूचना पर हिस्टीशीटर बभनियांव भोजपुर निवासी प्रवीण मिश्रा को अमाई गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जौनपुर व प्रयागराज जिले के विभिन्न थानाओं में 10 मुकदमा दर्ज है। वह मीरगंज थाने का हिस्टीशीटर है।