सुजानगंज क्षेत्र के प्रेम का पूरा में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगता के फाइनल मैच में हिम्मतनगर ने सुरियावां को नौ रनों से हरा दिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिम्मतनगर की टीम ने सात विकेट खोकर 163 रन बनाया।
हिम्मतनगर की तरफ से गौरव ने सबसे ज्यादा 72 रन नौ चौके तथा 2 छक्के की मदद से बनाया। शनि पाण्डेय ने 6 चौके की मदद से 36 रन बनाए सुरियावंा की तरफ से संदीप ने सबसे अधिक चार विकेट लिए।
जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरियावां की टीम ने सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। सुरियावां की तरफ से संदीप ने 61 रन तथा टिंकू ने 28 रन बनाए।
मैन आफ द मैच गौरव तथा मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार कुंदन को दिया गया । फ़ाइनल मैच में मंगल एवं योगेन्द्र अम्पायर रहे। मुख्य अतिथि विधायक सीमा द्विवेदी ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान श्री प्रकाश दुब,े मनोज द्विवेदी, रामचरित्र दुबे, अरुण दुबे, विशम्भर नाथ दुबे, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।