नगर के भंडरिया टोला मोहल्ले के पास बुधवार को सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
भंडरियाटोला निवासी महादेव सोनकर (45) दोपहर एक बजे घर के पीछे खेत में बकरी चराने गए थे। खेत को ऊपर से ही 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गया है। पोल से ढीला होकर तार काफी नीचे तक लटक रहा था।
महादेव विद्युत प्रवाहित तार के सम्पर्क में आ गए और वह तार से चिपक गए। आस पास के लोगों ने सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई तो वह तार से अलग हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।