फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर बना इश्क का गवाह: साढ़े चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर भरी प्रेमिका की मांग; दोनों गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 04:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर में टापर पर चढ़कर ड्रामा करने वाले प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका के टावर पर चढ़ने से हड़कंप मचा था। जिसके बाद प्रेमी ने ऊपर पहुंचकर मांग भरी थी। दोनों पर प्रशासन पर दबाव बनाने और लोक व्यवस्था बाधित करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्तार में प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव हनुमान नगर में मोबाइल टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साढ़े चार घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान युवती टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे रही थी। बाद में उसका प्रेमी भी टावर पर पहुंच गया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस घटनाक्रम के बाद दोनों के खिलाफ प्रशासन पर दबाव बनाने और लोक व्यवस्था बाधित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इस दौरान लोक व्यवस्था और यातायात बाधित करने के साथ ही मोबाइल टावर की आपूर्ति रोकने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि युवती और उसके प्रेमी ने मौके पर मौजूद शासन-प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अनुचित कार्य करने का दबाव बनाया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

मामले में बरसठी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 436/2026 के तहत बीएनएस की धारा 221, 226, 270, 329, 351(2) और 61(2)(b) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोमवार को पुलिस ने युवती नेहा गौतम पुत्री दिनेश गौतम और उसके प्रेमी अभिजीत कुमार गौतम पुत्र हिंचलाल गौतम निवासी बसेरवां, थाना मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें