फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना की जयंती धूमधाम से मनाई

Thu, 25 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में गुरुवार को पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का समापन हो गया।
विज्ञापन


इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि मदन मोहन मालवीय महात्मा गांधी से 15 वर्ष बडे़ थे। आज जो भारतरत्न उन्हें दिया गया यह और पहले दिया जाना चाहिए था।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि आज जिन दो महापुरुषों को भारत रत्न दिया गया है, उससे वे दोनों महापुरुष नहीं बल्कि भारतरत्न पुरस्कार धन्य हो गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मालवीय जी के विचारों की शैक्षिक उन्नयन में उपादेयता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजय कुमार प्रथम, मो. नसीम को द्वितीय और हर्षित गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।

 भाषण प्रतियोगिता में सुनील मौर्य को प्रथम, शरद उपाध्याय को द्वितीय और योगेश दुबे को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर वैशाली, भावना, नेहा, अनामिका गुप्ता, अजंली मौर्य, दिव्या, प्यारे लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


खुटहनः महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गुरुवार को बस्तीबंद गांव में महायज्ञ का आयोजन किया गया।

काशी से पधारे स्वामी परमहंस जी महाराज के आचार्यत्व में हुए यज्ञ में सैकड़ों ग्रामीणों ने आहुति डालकर महामना के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समूचे विश्व में नाम कमाया। इस मौके पर अवधराजी देवी, राधेश्याम तिवारी, रोशनी, खुशबू, रागिनी, अन्नू, नेहा आदि रहे। आयोजक पप्पू गुप्ता ने यज्ञ में शामिल लोगों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें