फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल ने बढ़ाया देश का गौरव

Thu, 25 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बैठक और गोष्ठी का आयोजन कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 56 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें कुशल नेता बताया।

कहा कि अटल जी ने अपने शासन में पोखरण परीक्षण सहित कई अन्य निर्णय लेकर पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया। सरकार ने उन्हें भारत रत्न सम्मान देकर सराहनीय कार्य किया है।

जिला अस्पताल में श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मरीजों में फल वितरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटल जी जो संकल्प लेते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे। इस मौके पर सूर्य प्रकाश जायसवाल, कमला सिंह, मंजू उपाध्याय, डा. दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक रघुराज सिंह, किरन श्रीवास्तव, श्याम मोहन अग्रवाल,

 डा. संजय पांडेय आदि मौजूद थे। उधर, शहर के खरका कालोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से सांसद केपी सिंह ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

 अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारतरत्न दिए जाने पर खुशी जताई। इस मौके पर पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज मिश्र, शैल मौर्य,

सुशील मौर्य, रंजना सिंह, अनिल सिंह, प्रशांत सिंह आदि मौजूद थे। जलालपुर: बयालसी महाविद्यालय परिसर में मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का

 जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, विजय चंद पटेल, कल्पनाथ सिंह, डा. अजय कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, तारकेश्वर दुबे, रमेश पांडेय, अशोक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संत प्रकाश चौबे आदि मौजूद थे।

खुटहन: भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस मौके पर बेचन पांडेय, अमरनाथ मिश्र, अरविंद सिंह,

जगदीश पांडेय, शरद मिश्र, सोनू तिवारी आदि  थे। बदलापुर: अटल जी के जन्मदिन पर सीएचसी में भर्ती मरीजों में दयाशंकर पाठक ने फल वितरित किया। इस मौके पर सुरेश शुक्ला, जय सिंह, सुनील तिवारी,

कृपाशंकर वर्मा, गंगा सिंह, संतोष, विनोद शर्मा आदि थे। शाहगंज: भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में राजकीय पुरुष अस्पताल में मरीजों में फल और कंबल वितरित किया।

इस मौके पर हिमांशु यादव, सर्वेश, पवन, प्रदीप, सुशील आदि मौजूद थे। सतहरिया: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारतरत्न दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

नगर अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में बैठक का आयोजन कर अटल जी को बधाई दी। इस मौके पर मृत्युंजय सिंह, शैलेंद्र पांडेय, लवकुश, अरुण सिंह आदि मौजूद थे।

मड़ियाहूं: स्व. मालती सिंह महाविद्यालय बेलवा में पूर्व अटल बिहारी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर अरविंद सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

नेहरू युवा केंद्र की ओर से गोष्ठी का आयोजन कर अटल जी के जन्मदिन पर रक्तदान किया गया। इस मौके पर राकेश कुमार, आशीष कुमार, संदीप यादव, सोनम, ममता, सूरज, तिलकधारी, राममूर्ति आदि मौजूद थे।

मुंगराबादशाहपुर: पार्टी कार्यालय दुर्गागंज में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक द्विजेंद्र नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन की बधाई दी गई।
विज्ञापन


वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई र्गई। इस मौके पर मनीष पांडेय, कृपाशंकर मिश्र आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें