फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Sun, 14 Aug 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बरईपार के गोहका प्राथमिक विद्यालय में लगा पानी।
विज्ञापन
पिछले 36 घंटे में रुक रुक कर हुई भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के कई इलाकों में पानी डूब गया है। शनिवार की शाम को हुई बारिश के बाद घुटने भर पानी से होकर लोग घर पहुंचे। नाली और नाला जाम होने के चलते निचले इलाकों में स्थित कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन


 सुजानगंज में  बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। हाईवे पर भी पानी लग गया। मछलीशहर के गोहका प्राथमिक विद्यालय, सिकरारा के सादात विंदुली समेत मड़ियाहूं, जलालपुर, बक्शा विकास खंड के कई विद्यालय परिसर पानी में डूब गए। शनिवार को सुबह घुटने तक पानी में होकर बच्चे विद्यालय पहुंचे।

शुक्रवार को सुबह, रात में और शनिवार को भी रुक रुक कर भारी बारिश हुई। शनिवार की शाम करीब सवा साढ़े पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे नगर के ख्वाजगी टोला, मोहल्ला मीरमस्त, मल्हनी पड़ाव, पुरानी बाजार, लाल दरवाजा, तूतीपुर, बड़ी मस्जिद रोड, खासनपुर, अबीरगढ़ टोला समेत कई मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन


बारिश से पहले एक तो नालों की सफाई नहीं हुई दूसरे शहर में इन दिनों चल रहे तोड़फोड़ के चलते नालियां भी कई स्थानों पर जाम हो गई हैं। जिससे नाला ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर बह रहा है। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र पर स्थित कर्मचारी आवास में पानी घुस गया।

रात भर लोग बाल्टी से पानी कमरे से बाहर निकालते रहे। लाइन मैन नागेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर के बच्चे भी सो नहीं सके। सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार दाउदपुर गाँव मे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रामराज पटेल की भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें