सिकरारा के भरसवा गांव में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग।
जिले के अलग अलग इलाके में शुक्रवार की रात कच्चा मकान ढहने उसके मलबे में दबकर दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महराजगंज और सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हटिया रामनाथपुर गांव निवासी सोहनलाल माली की सास लालती देवी (62) और उनके ससुर रामगरीब माली (65) दोनों काफी दिनों से उनके घर रहते थे। शुक्रवार की रात दोनों कच्चे मकान में सो रहे थे।
रात में दीवार बारिश के दौरान ढह गई। जिससे दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
बदलापुर के विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा, बसपा के प्रभारी विजयनरायण पांडेय, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जिला पंचायत सदस्य रणबहादुर यादव पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भरसवा गांव में शुक्त्रस्वार को देर शाम कच्चे मकान दी दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई।
गांव निवासी शमशेर मौर्य (55) कच्चे दालान में लगी चारा काटने वाली मशीन के पास से चारा उठा रहे थे । उसी समय जोर की बारिश होने लगी । उसी दौरान दीवार ढह गई। आवाज सुनकर कर आसपास के लोगों ने वहां पहुंच कर किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाला और शहर के एक निजी अस्पताल ले गए । वहाँ डाक्टर ने उन्हें मृत घोष त कर दिया । घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।