फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर पूरे दिन लगा रहा जाम

Sun, 17 Jan 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद रेल मार्ग पर शंकरगंज रेलवे क्रासिंग पर स्लीपर बदले जाने के कारण वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेली पड़ी।  रविवार को भी ट्रैक पर काम जारी रहने से सड़क यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।  
विज्ञापन

वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरगंज रेलवे क्रासिंग पर स्लीपर बदलने का काम शुक्रवार को सुबह से शुरू किया गया। इसके चलते इस रास्ते से यातायात को बंद कर दिया गया। जौनपुर से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों को लाइनबाजार से कचगांव के रास्ते गुजारा गया जबकि वाराणसी से जौनपुर की ओर आने वाले वाहनों को जलालपुर से मड़ियाहूं के रास्ते और सिरकोनी से कचगांव के रास्ते निकाला गया। ट्रकों को हाईवे पर ही जगह जगह रोक दिया गया था। हाईवे पर ट्रकों को रोके जाने के कारण दोनों छोर पर कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा। डायवर्ट किए गए रूट से यातायात बहाल रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रेल पथ निरीक्षक डीएन मिश्र ने बताया कि स्लीपर बदलने का काम रविवार को पूरा कर लिया जाएगा। रविवार को भी हाईवे पर यातायात प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि यातायात को बहाल रखने के लिए समय समय पर एक तरफ से क्रासिंग के पास से भी वाहनों को आने जाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन वाहनों के भरी दबाव के चलते जगदीशपुर से पालिटेक्निक चौराहा, नईगंज तक और सिरकोनी से जलालपुर, त्रिलोचन तक पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। छोटे वाहनों को तो वैकल्पिक मार्ग से गुजारा गया पर ट्रकों को सड़क के किनारे ही जगह जगह रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें