फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का एक्सल टूटने से लगा भीषण जाम..

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक का एक्सल टूटने से लगा जाम
विज्ञापन

- गौराबादशाहपुर पुलिस चौकी के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर पुलिस चौकी के पास रविवार की शाम आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रहे माल लदे ट्रक का अचानक एक्सेल टूट जाने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। खास बात यह रही कि इस दौरान पुलिस का कहीं अता-पता नहीं रहा। खिचड़ी पहुंचाने जा रहे बाइक सवारों और चार पहिया वाहनों की भीड़ के बीच जाम के चलते लोगों को काफी दुश्वारी हुई। जल्दी निकलने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए दाएं-बाएं से निकलने की कोशिश ने जाम को गंभीर बना दिया। गौराबादशाहपुर कस्बे से आजमगढ़ जनपद के जिवली मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

---
सर्वेश्वरी समूह ने बांटे कंबल
जौनपुर। सर्वेश्वरी समूह की ओर से मां मैत्रायणी योगिनी के निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर जौनपुर शाखा ने 100 निराश्रित असहायों को कंबल व शॉल वितरित किया। शाखा इकाई के मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कंबल वितरण किया। वरिष्ठ सदस्य अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि मां प्रथम गुरु बच्चों की होती है। अघोरेश्वर महाप्रभु की प्रथम गुरु मां मैत्रायणी योगिनी पूजनीय हैं। इस अवसर पर भानु सिंह, अजीत प्रताप सिंह, शिवपूजन सिंह, सुशील गुप्ता, राना प्रताप सिंह, शशि वर्मा, फुनन्न, अन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें